नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

समस्याओं को एक ही स्थान पर निस्तारित करने के लिए  चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,एडीइएओ एजी एवं राजस्व कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी-डीएम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,770 views

 

जन समस्याओं को एक ही स्थान पर निस्तारित करने के लिए  चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,एडीइएओ एजी एवं राजस्व कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी-डीएम

गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव ) डीएम नेहा शर्मा* ने मंगलवार को पण्डरीकृपाल ब्लाक की 6 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर गांव में हो रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को जाना। डीएम ने गांव में विकास कार्यों का सत्यापन भी कराया तथा जहां खामियां मिली, उन्हें तुरंत दुरूस्त कराए जाने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याएं डीएम के समक्ष रखी जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने गांव कन्धरातेजी, लुवांवा, पण्डरीकृपाल, वैनिया, सुभागपुर तथा रमवापुर श्याम आदि गांवों में चौपाल लगाकर गांव में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। डीएम ने ग्रामीणों से बात कर गांव में हो रहे विकास कार्यों की हकीकत को जाना और जहां खामियां मिली उन्हें तुरंत दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम ने गांव में संपर्क मार्ग, विद्युत व्यवस्था, ग्राम निधि से कराए गए कार्य, सभी प्रकार की पेंशन, मनरेगा, समूह, आवास, नाली, खडंजा, चकरोड, तालाब, अवैध कब्जा, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत सहायक के माध्यम से आयुष्मान कार्ड व अन्य वृद्धापेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन संबंधी कार्यों का सत्यापन कराते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने के भी निर्देश दिए। डीएम ने विकास कार्योें की समीक्षा करते हुए गांव में खराब हैंडपंपों को ठीक कराने, अवैध कब्जा को खाली कराने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय, पात्र लाभार्थियों की पेंशन बनवाने व जो अन्य कार्य होने हैं, उन्हें जल्द पूरा करने की भी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि ग्राम चौपाल में प्राप्त शिकायतों का अगर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं होगा तो लापरवाही मानते हुए उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

*👉ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*

ग्राम पंचायत कन्धरातेजी, लुवांवा, पण्डरीकृपाल, वैनिया, सुभागपुर तथा रमवापुर श्याम में ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि जलभराव हो जाने पर आने-जाने में काफी अधिक परेशानी होते हैं जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को जलभराव की समस्या को तत्काल सही कराने के निर्देश दिये।
चौपाल के दौरान बीडीओ पण्डरीकृपाल को निर्देश दिये हैं कि ग्राम कन्धरातेजी में कल ही सफाई कर्मी की टीम लगाकर पूरे गांव के नालियों एवं अन्य स्थानों पर साफ सफाई कराकर अवगत कराएं।
ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत पण्डरीकृपाल में ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि काफी संख्या में केवाईसी के कारण किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए डीएम नेहा शर्मा ने एडीइओ एजी को कड़ी फटकार लगाते हुए कल ही गांव में चौपाल लगाकर सभी किसानों का केवाईसी सही कराकर किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही की गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।ग्राम रमवापुर श्याम में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग संबंधित शिकायत को अवगत कराया, जिसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को गांव में तत्काल व्यवस्था को सही कराने के निर्देश दिए।
ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए हैं, जिसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि सभी शिकायतों का समाधान समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वही ग्राम चौपाल रमवापुर श्याम में ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी के द्वारा गांव में महिलाओं का राशन नहीं दिया जा रहा है जिसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ पंडरीकृपाल को टीम बनाकर दो दिन के अंदर जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
चौपाल के अंत में डीएम नेहा शर्मा ने पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि यदि गांव में अवैध कब्जा किया जा रहा है तो उनको तत्काल भूमाफिया चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम.अरुन्मोली, तहसीलदार सदर गोंडा अखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, एक्सईएएन जल निगम, खंड विकास अधिकारी पण्डरीकृपाल, सीएचसी अधीक्षक पण्डरीकृपाल पूजा जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, एसएचओ कोतवाली देहात एवं संबंधित चौकी प्रभारी, एसडीओ विद्युत पण्डरीकृपाल, सहित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!