नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अजहा बकरा ईद का त्यौहार शांति व्यवस्था के लिए पुलिस रही तैनात

1 min read

 2,016 views

शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अजहा बकरा ईद का त्यौहार शांति व्यवस्था के लिए पुलिस रही तैनात

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया ईद उल अजहा बकरा ईद का त्योहार सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस रही तैनात
बृहस्पतिवार को सभी जगह ईद उल अजहा बकरा ईद का त्यौहार था इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह उठकर पाक साफ होकर मस्जिद व ईदगाह में जाकर नमाज अदा करते हैं और उसके बाद अपने घरों पर आकर बकरे की कुर्बानी करते हैं यह इस्लामिक तौर तरीके से किया जाता है
ईद उल अजहा बकरा ईद का त्यौहार बृहस्पतिवार को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के सैकड़ों ग्राम पंचायतों में आपसी भाईचारे के साथ वह शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवारिया जो हमेशा सुर्खियों में रहता है यहां पर थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे और ईद की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया यहां पर कई वर्ष पहले मोहर्रम के त्यौहार को लेकर कुछ विवाद हुआ था जिसे यह गांव शासन-प्रशासन के निगाह में काफी सुर्खियों में रहता है इसीलिए थाना क्षेत्र के हर स्थानों पर ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिसकर्मी को तो तैनात किया गया था लेकिन उक्त गांव सिसवरिया मे थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे और लोगों ने शांतिपूर्वक आपसी भाईचारे के साथ नमाज अदा की वही मोतीगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज मस्जिद में विद्या नगर ईदगाह में राजगढ़ मस्जिद में सुहास मस्जिद में सहित अन्य स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ी गई और हर जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे इससे पहले जनपद के समस्त थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक कर सभी समुदाय के लोगों को पुलिस द्वारा जागरूक किया गया था और मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की गई थी कि ईद उल अजहा बकरा ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए इसमें कोई भी गड़बड़ी या खलल डालने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर तोमर द्वारा भी बैठक कर लोगों को त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई थी कुल मिलाकर जनपद में बृहस्पतिवार को ईद उल अजहा बकरा ईद के त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से वापसी भाई चारे के साथ संपन्न हुई किसी स्थान पर 8 बजे नमाज हुई तो कहीं 8:30 बजे और कहीं पर 9बजे तो कहीं पर 9:30 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई उसके बाद लोग अपने घरों पर आकर कुर्बानियां किए इस दौरान साफ सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा गया थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रमोद कुमार ने बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के सभी स्थानों पर आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाई गई और यह त्यौहार 3 दिनों तक मनाया जाता है जो 29 और 30 जून को पूरा दिन कुर्बानी का कार्यक्रम चलेगा वही 1 जुलाई को इस्लामिक तौर तरीके से 11सुबह तक कुर्बानी किया जाएगा कुल मिलाकर पूरे जनपद में ईद उल अजहा बकरा ईद के त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!