नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एसटीएफ से मुठभेड़ में इनामी अपराधी मोहम्मद गुरफान  एनकाउंटर मारा गया, सवा लाख का इनामी था मोहम्मद गुफरान

1 min read

 2,783 views

एसटीएफ से मुठभेड़ में इनामी अपराधी मोहम्मद गुरफान  एनकाउंटर मारा गया, सवा लाख का इनामी था मोहम्मद गुफरान

 

लखनऊ ( युगनव टाइम्स लाइव )  कौशांबी के मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मो.गुफरान नाम का अपराधी मारा गया है. उस पर 1,25,000 रुपये का इनाम था। कौशांबी जिले के समदा इलाके में आज सुबह पांच बजे हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में गुफरान मारा गया। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने इसकी पुष्टि की है। मुठभेड़ स्थल से 9 एमएम की एक कारबाईन,32 बोर की एक पिस्टल,अपाचे बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक हत्या, लूट ,हत्या के प्रयास जैसे 7 मामलों में वांछित था गुफरान और एडीजी प्रयागराज की ओर से गुफरान पर एक लाख का इनाम था । सुल्तानपुर पुलिस की ओर से गुफरान पर 25 हजार का इनाम था । प्रतापगढ़, सुल्तानपुर जिलों में गुफरान पर 13 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे

पुलिस और अपराधियों के बीच कौशांबी के थाना कोतवाली के समदा क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी और इस दौरान एक बदमाश गुफरान को गोली लगी थी जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रतापगढ़ में बीते 24 अप्रैल को एक बड़ी लूट की घटना हुई थी जिसमें गुफरान भी शामील था। इस घटना के बाद पुलिस की कई टीमें गुफरान की तलाश कर रही थीं। इस बीच एसटीएफ के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट धर्मेश कुमार शाही को गुफरान के कौशांबी में छिपे होने की जानकारी मिली इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही के टीम इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह,उ0नि0 अतुल चतुर्वेदी, उ0नि0 प्रदीप सिंह,मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय,राजकुमार शुक्ला,रामनिवास शुक्ला,आरक्षी राजीव कुमार,अमित त्रिपाठी, अमर श्रीवास्तव, एक्शन मोड में आ गई सर्च ऑपरेशन चलाया और एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!