नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,996 views

गोण्डा : मोदी सरकार ने दुनिया भर में भारत की एक नई तस्वीर पेश की है ——— घनश्याम

 

 

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) नौ वर्षों में मोदी सरकार गरीब-जरूरतमंदों को आखिरी पायदान से उठाकर विकास की मुख्य धारा में ले आई है। सरकार के नौ वर्षों के दौरान 74 हवाईअड्डे, 15 एम्स, 7 आईआईटी और 3.5 करोड़ पक्के मकान के अलावा 11.72 करोड़ शौचालय बने। 9 करोड़ से अधिक लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला, 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज दिया गया, जबकि 220 करोड़ लोगों को देश भर में कोरोनावायरस वैक्सीन की डोज दी गई।। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। उक्त दावा भारतीय जनता पार्टी गोंडा जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल डोर टू डोर जन संपर्क करते हुए कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के ऐतिहासिक 9 साल की उपलब्धि गिनाते हुये भाजपा नेता घनश्याम जायसवाल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाला यह नौ साल गरीब कल्याण का कार्यकाल रहा। जिसमें दुनिया भर में भारत की एक नई तस्वीर पेश की है। अंतोदय से भारत उदय के सिद्धांत पर चलते हुए जनहित में कई विकासपरक योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है । जिसमें भारत के शोषितो वंचितो पिछड़ों की जीवन शैली में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है । साथ ही साथ सर्जिकल स्ट्राइक नोटबंदी धारा 370 तीन तलाक जैसे कई ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। जिसने देश के प्रति मोदी जी का समर्पण व दृढ़ संकल्प को दर्शाया है। जिसका प्रमाण यह है कि प्रदेश में 2014 से 2023 तक के चुनाव चाहे वह लोकसभा का हो चाहे विधानसभा का हो या फिर पंचायत या निकाय का हो जनता ने सुशासन के संकल्प को लेकर भाजपा को अपना समर्थन में आशीर्वाद दिया है। मोदी सरकार ने कोरोना कॉल के दौरान रिकार्ड समय में लाखों लोगों को टीकाकरण करने का लगभग असंभव कार हासिल किया है।
भारत पहले पश्चिम देशों से दवा और टीका के लिए निर्भर था। वहीं भारत ने दो स्वादेसी कोविड-19 टीटे विकसित किया और कई देशों को जीवन रक्षक दवाई की आपूर्ति की है।
1121 लाख मैट्रिक टन अनाज गरीबों को निशुल्क मिला साथ ही साथ वन नेशन वन राशन कार्ड से हर महीने 3.5 करोड़ से ज्यादा परिवार लाभ उठा रहे हैं।
लाखो मजजरों को विद्युतीकरण कराया गया सौभाग्य योजना के तहत घर-घर फ्री विद्युत कनेक्शन दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हजारों शौचालय का निर्माण कराया गया प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हजारों लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ दिया गया है। वृद्ध पेंशन योजना के तहत हजारों वृद्धजनों को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया। उज्जवला योजना के तहत हजारों लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए । जन धन योजना के तहत लाखों लोगों के खाते खुलवाए गए कोरोना काल के दौरान उन खातों में एक ₹500 की तीन किस्त भेजी गई ।
पूर्ववर्ती सरकार के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वीकार किया था जब वह केंद्र से ₹1 भेजते हैं तो गांव को 15 पैसे पहुंचते हैं। आज मोदी सरकार किसान के खाते में 2000 भेजती है सीधा उन्हें 2,000 प्राप्त होते हैं। देश के 1 1.4 करोड़ किसान सम्मान निधि राशि किसान के खाते में आ रहा है।
महा जनसंपर्क अभियान में चेयरमैन कमलेश कुमार पांडे धीरेंद्र कुमार द्विवेदी मनोज कुमार तिवारी डॉक्टर बनर्जी कौशल तिवारी मोहम्मद अजीज मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!