कुर्बानी के बकरे के लिए मशहूर है, इतवार का मद्दो बाजार, खरीदारों की लगी भीड़
1 min read
1,309 views
कुर्बानी के बकरे के लिए मशहूर है, इतवार का मद्दो बाजार, खरीदारों की लगी भीड़
अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / विकासखंड बभनजोत में स्थित मधु बाजार कुर्बानी के बकरे के लिए मशहूर है l इस बाजार में केवल उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि दूसरे प्रदेश मध्य प्रदेश और राजस्थान तक के व्यापारी यहां कुर्बानी का बकरा बेचने आते हैं l ईद उल अजहा का आखरी सप्ताह होने की वजह से इस बार बाजार में काफी गहमागहमी दिखी l इस बार बाजार में एक हजार से ज्यादा बकरे बिकने के लिए आए l त्यौहार का आखिरी रविवार होने के कारण से मार्केट मे बकरे का मूल्य सुबह काफी ज्यादा था l लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया कुर्बानी के बकरे की कीमत डाउन होती चली गई l गाजीपुर निवासी मोहम्मद कैश ने बताया कि इसके पहले बाजार के मुकाबले में आज बाजार मे बकरे का रेट बढ़ा हुआ है जो बकरा पिछली बाजार में 10 से 15 हजार में मिल रहा था वह बकरा इस बार 15 से 20 हजार तक भाव चढ़ गया वही कोलही गरीब के मोहम्मद वसीम ने बताया कि सुबह बकरे का रेट काफी हाई था लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया बकरे का मूल्य डाउन होता चला गया l और जिन्होंने दोपहर बाद कुर्बानी का बकरा खरीदा उनको काफी कम रेट में मिल गया जिस बकरे की कीमत 10 से 12 हजार थी वही बकरा दोपहर बाद 8 से 10 हजार तक में बिका l
