मत्स्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के लाभ हेतु 30 जून तक करे आवेदन
1 min read2,742 views
मत्स्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के लाभ हेतु 30 जून तक करे आवेदन
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े कृषक वर्ष 2023~24 में मत्स्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं में दिनांक 30 जून 2023 तक आनलाईन आवेदन विभागीय पोर्टल *http,//fisheries.up.gov.in* पर कर सकते हैं प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना निषादराज बोट सब्सिडी योजना मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना तथा मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु मत्स्य पालक उक्त विभागीय पोर्टल पर दिनांक 30-5-2023 से 15–6-2023 तक आनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल खोले गये थे पुनः आनलाइन आवेदन करने की तिथि दिनांक 18-6-2023 से 30-6-2023 तक बढ़ा दी गयी है/ मत्स्य विभाग की योजनाओं के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना निषादराज बोट सब्सिडी योजना मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना आदि में आवेदन किए जा सकते हैं/उक्त योजनाओं से सम्बन्धित अधिक जानकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण गोण्डा से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है मत्स्य पालक अधिक से अधिक आवेदन कर इस योजनाओं का लाभ उठाये।
