नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ईद उल अजहा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,522 views

ईद उल अजहा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक

यज्ञ नारायण त्रिपाठी
मोतीगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /  थाना परिसर में आगामी ईद उल अजहा बकरा ईद त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई प्रीत कमेटी की बैठक
थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम 5 बजे थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के मुस्लिम समुदाय एवं अन्य समुदाय के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव से मुस्लिम धर्म गुरु एवं हिंदू धर्म गुरु व सम्मानित व्यक्तियों के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे
थाना अध्यक्ष ने मौजूद सभी जात धर्म के लोगों से आह्वान किया कि आने वाले ईद उल अजहा बकरा ईद त्यौहार को मुस्लिम समुदाय के लोग शांतिपूर्ण ढंग से एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं उन्होंने कहा कि इस दिन ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाती है उसके बाद कुर्बानी किया जाता है यह त्यौहार 3 दिन मनाया जाता है जो 29 जून को ईद उल अजहा का नमाज अदा किया जाएगा और इसी दिन से कुर्बानी का भी कार्यक्रम मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा किया जाएगा यह कुर्बानी का कार्यक्रम 3 दिन चलता है जो 29 जून 30 जून 31 जून को दोपहर 12 बजे तक मनाया जाएगा उन्होंने मौजूद सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की कि सभी लोग ईद उल अजहा बकरा ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं नमाज अदा करें और अपने घरों पर कुर्बानियां करें उन्होंने कहा कि अगर त्यौहार में कोई भी व्यक्त त्योहार में गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि कुर्बानी के दौरान स्वच्छता पक्का विशेष ध्यान रखा जाए


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!