नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत समारोह का विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,108 views

गोंडा (युग नव टाइम्स लाइव ) कांग्रेस भवन में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे द्वारा आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे ने एवं उनकी कमेटी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया स्वागत के उपरांत विधि प्रकोष्ठ की बैठक प्रारंभ हुई । बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने कहा कि हम सभी कांग्रेस जनों को 2024 लोकसभा के चुनाव में जनप्रिय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकसभा की जीत सुनिश्चित करने के लिए तन मन धन से और तीव्र गति से आगे बढ़ना है। श्री दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खबरी एवं प्रांतीय कांग्रेस अध्यक्ष नकुल दुबे के निर्देशानुसार हम सबको काम करना होगा तो निश्चित रूप से भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाएगा। अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सगीर खान ने कहा कि महंगाई से देश तबाह हो गया है आम जनजीवन महंगाई की मार से कराह रहा है जनता अब कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा मुक्त केंद्र की सरकार कांग्रेस बनाएगी। सेवादल के अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला ने कहा कि भाजपा और मोदी के 2014 के चुनावी नारे और वादे खोखले साबित हुए जिससे कर्नाटक हिमाचल के परिणाम ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा का दिन जाने वाला है। ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चंद्र श्रीवास्तव, धर्मराज सिंह, वेद प्रकाश सिंह, शिव बहादुर सिंह ने कहा कि जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव जीतने में पूरी ताकत लगाकर जीत सुनिश्चित किया जाएगा जो अपने आप में एक कीर्तिमान होगा। बैठक में मुख्य रूप से संतोषी लाल तिवारी एडवोकेट, रामराज सिंह एडवोकेट, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान, विकास मनोहर श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, त्रिलोकी नाथ तिवारी, अलंकार मिश्रा, धर्मराज सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र बहादुर (बड़े बाबू) साहिल बाबा, मस्ती उल हक, अविनाश मिश्रा, राम सिंगार भारती, हरि श्याम सोनी’ इबाद अनवर एडवोकेट, भगवती सोनी, अलख राम मिश्रा, सय्यद अब्दुल मुजीब,डॉक्टर सद्दाम हुसैन, शिवेंद्र शर्मा, हरिराम वर्मा, टीएन फारुकी, मंजूर अली राजूनेता सेवादल, अंसार अहमद, अयूब खान, बंशीधर वर्मा सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!