जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव 25 को,10 से 17 तक मिलेंगे नाम निर्देशन पत्र,दिव्यांगजन प्राप्त करे यू आई डी
1 min read
2,873 views
जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव 25 को,10 से 17 तक मिलेंगे नाम निर्देशन पत्र,दिव्यांगजन प्राप्त करे यू आई डी
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) जिला योजना समिति के सदस्य का चुनाव आगामी 25 जून को होगा। नगर निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद निकायों से चुने जाने वाले जिला योजना समिति के सदस्य चुनाव के लिए आयोग ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव के लिए 17 जून 2023 को नामांकन व उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी होगी। 21 जून 2023 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कहा कि गोंडा में नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के दो सदस्यों को निर्वाचित किया जाना है जिसमें एक अन्य पिछड़ा वर्ग व दूसरा अनारक्षित वर्ग महिला का पद है। निर्वाचन में शामिल होने के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से नाम निर्देशन पत्र 10 जून 2023 से 17 जून 2023 तक प्रातः 11 बजे से अपराहन 4 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्राप्त किया जा सकता है। 21 जून 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 25 जून 2023 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 3 बजे के बाद मतगणना होगी।
जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी गोण्डा विकास वर्मा ने बताया कि जनपद में निवास रत ऐसे समस्त दिव्यांग जन जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा निर्गत किये जा चुके है। वे यू०डी०आई०डी कार्ड हेतु अपना ऑनलाईन आवेदन *www.swavlambancard.gov.in* पर ऑनलाईन कर आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी, के कार्यालय में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। जिन दिव्यांगजनों के यू०डी०आई०डी० कार्ड निर्गत नहीं है उन सभी को दिव्यांग पेंशन योजना सहित सभी विभागीय योजनाओं से वंचित होना पड़ सकता है। साथही भविष्य में उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नही मिल सकेगा।
उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अनुरोध किया है कि जिनके यू०डी०आई०डी० कार्ड नही बने है वे अपना यू०डी०आई०डी० कार्ड शीघ्र बनवाने हेतु प्रत्येक सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्पर्क करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में श्री ज्ञान तिवारी मो0 न0 75700 62108 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गोण्डा विकास वर्मा ने बताया कि जनपद में निवास रत ऐसे समस्त दिव्यांग जन जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा निर्गत किये जा चुके है। वे यू०डी०आई०डी कार्ड हेतु अपना ऑनलाईन आवेदन *www.swavlambancard.gov.in* पर ऑनलाईन कर आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी, के कार्यालय में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। जिन दिव्यांग जनों के यू०डी०आई०डी० कार्ड निर्गत नहीं है उन सभी को दिव्यांग पेंशन योजना सहित सभी विभागीय योजनाओं से वंचित होना पड़ सकता है। साथ ही भविष्य में उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नही मिल सकेगा।
उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांग जनों से अनुरोध किया है कि जिनके यू०डी०आई०डी० कार्ड नही बने है वे अपना यू०डी०आई०डी० कार्ड शीघ्र बनवाने हेतु प्रत्येक सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्पर्क करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में श्री ज्ञान तिवारी मो0 न0 75700 62108 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांग जनों से अनुरोध किया है कि जिनके यू०डी०आई०डी० कार्ड नही बने है वे अपना यू०डी०आई०डी० कार्ड शीघ्र बनवाने हेतु प्रत्येक सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्पर्क करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में श्री ज्ञान तिवारी मो0 न0 75700 62108 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
