नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोण्डा : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले मनेगा हिंदी पत्रकारिता दिवस, जानिए इसका इतिहास,30 मई क्यों है खास

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,214 views

गोण्डा : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले मनेगा हिंदी पत्रकारिता दिवस, जानिए इसका इतिहास,30 मई क्यों है खास

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) हिंदी पत्रकारिता का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पत्रकारिता दिवस को लेकर विशेष आयोजन कर रहा है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ-साथ देश की सर्वोच्च परीक्षा में परचम लहराने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रत्येक वर्ष 30 मई को मनाया जाता है। इस दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस क्यों मनाया जाता है। इसका काफी गौरवशाली इतिहास है। इस दिन हिंदी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित होना शुरू हुआ था।

हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई को मनाने के पीछे वजह यह है। वर्ष 1826 में हिंदी भाषा का पहला अखबार उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशित होना शुरू हुआ था। उदन्त मार्तण्ड’ का अर्थ है समाचार सूर्य, हालांकि कुछ विषम परिस्थितियों के कारण इसका 79 अंक प्रकाशित हो पाया। यह अखबार ब्रज और खड़ी बोली के मिश्रित भाषा में छपता था।

कोलकाता शहर से शुरू हुआ था प्रकाशन

उदन्त मार्तण्ड अखबार का प्रकाशन कोलकाता शहर से शुरू हुआ था पंडित जुगल किशोर शुक्ल इस अखबार के प्रकाशक और संपादक थे। श्री शुक्ल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे। पंडित जुगल किशोर शुक्ल अधिवक्ता भी थे। उन्होंने कोलकाता शहर को अपनी कर्मभूमि बनाया। एक अच्छे वकील होने के साथ-साथ पत्रकार संपादक और प्रकाशक भी बन गए। यह साप्ताहिक अखबार प्रत्येक हफ्ते मंगलवार को पाठकों तक पहुंचता था। उस समय देश की राजधानी कोलकाता में थी। इसलिए जुगल किशोर शुक्ल ने इस शहर को अपनी कर्मभूमि बनाया। उस समय अखबार की दुनिया में अंग्रेजी बंगला और उर्दू का काफी प्रभाव था। अधिकांश अखबार इन्हीं भाषाओं में छपते थे।

आर्थिक तंगी के चलते 4 दिसंबर 1826 को बंद हो गया यह अखबार

आर्थिक तंगी के चलते 4 दिसंबर 1826 को यह अखबार बंद हो गया। उदन्त मार्तण्ड के पहले प्रकाशन के दौरान करीब 500 प्रतियां छापी गई थी। हिंदी अखबार होने के नाते कोलकाता शहर में इसके पाठक ना के बराबर थे। इस अखबार को डाक के जरिए। कई राज्यों में भेजा जाता था।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन 30 मई को कर रहा भव्य आयोजन

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी पत्रकार साहित्यकार सहित तमाम मूर्धन्य विद्वान अपने विचार व्यक्त करेंगे।

जनमोर्चा के संपादक स्वर्गीय शीतला सिंह सम्मान से सम्मानित होंगे पत्रकार

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गोण्डा आगामी 30 मई को आयोजित पत्रकारिता दिवस पर यश भारती सम्मान प्राप्त दैनिक जनमोर्चा के प्रधान संपादक रहे स्व.शीतला सिंह की स्मृति में अपने पत्रकार साथियों को शीतला सिंह सम्मान से सम्मानित करेगा।
उक्त जानकारी यूनियन जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा व महामंत्री महेंद्र तिवारी ने दिया है। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता दिवस नगर के गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में हिंदी पत्रकारिता दिवस के इस समारोह में मुख्य अतिथि कमिश्नर योगेशवर राम मिश्र डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीएम डा.उज्ज्वल कुमार , सीडीओ श्रीमती अरुणमोली , एसपी आकाश तोमर एसपी शिवराज हैं।कार्यक्रम में जिले के आईएएस और पीसीएस परीक्षा में चयनित मेधावियों को और उनके माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!