नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारत-पाकिस्तान की मैच की तरह रहा नगर पालिका चुनाव नवाबगंज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,612 views

संजय कुमार प्रजापति

रोमांचक मैच को देखने के लिए दिन भर लोगों के सांसे थमी रही ।

हर वार्ड से लग रहे थे छक्के चौके कोई-कोई वार्ड सिग्नल डबल रन भी चुराता नजर आया

नवाबगंज गोंडा युगनव टाइम्स लाइव  नगरपालिका परिषद चुनाव अध्यक्ष पद पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष डा सत्येन्द्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी आकांक्षा सिंह को 620 वोटो से हराकर लगातार दुसरी बार पालिकाध्यक्ष बने लोगों ने जीत की बधाई दी है ।

बताते चले कि नगर पालिका परिषद नवाबगंज मैं अध्यक्ष पद के चुनाव में बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ शुरुआती वार्ड मे जहां निर्दल प्रत्याशी आकांक्षा सिंह ने बाजी मारी वही एक बार बढ़त बनने के बाद सत्येंद्र सिंह पीछे नहीं लौटे मतदाताओं की धड़कन पूरे दिन बड़ी रही जहां प्रत्येक वार्ड के गणना में सदस्य पद के प्रत्याशी जीत कर आगे बढ़ते रहे वही अध्यक्ष पद प्रत्याशी किसी वार्ड में 2 वोट से जीत कर दूसरे प्रत्याशी को पछाड़ा रहा था किसी वार्ड में दूसरा प्रत्याशी पहले प्रत्याशी को पीछे कर रहा था । इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए मतगणना स्थल पर प्रत्येक भूतों की गिनती पर हार जीत का अनुमान लोग लगाते रहे । जिस प्रकार भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर देश की उत्सुकता बड़ी रहती है उसी प्रकार नवाबगंज नगर पालिका के चुनाव को लेकर पूरे जनपद में उत्सुकता बढ़ी हुई थी और मैच में भी अंत तक यह नहीं पता चलता था कि कौन सी टीम जीतेगी उसी भारत-पाकिस्तान मैच की तरह नगर पालिका परिषद का चुनाव संपन्न हुआ अंत में 620 वोटो से डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने आकांक्षा सिंह को हराकर चुनाव जीते उनके जीत पर नगर व क्षेत्र में जश्न का माहौल नजर आया इस मौके पर विष्णोहरपुर ग्राम सभा के परमहंस सिंह सोनू सिंह अमित सिंह विपिन सिंह रिशू सिंह रिशू श्रीवास्तव हाफिज अली राहुल सिंह डा लायक अली भरत चंद मोदनवाल विष्णु नारायण दुर्गा प्रसाद दिनेश चंद्र रामबाबू  जेश गौतम डा विनोद पंडित रिंकू बाबा फारुक रैनी प्रिंस टेलर निसार सहित हजारों समर्थक मतगणना स्थल बाहर टिके रहे।

खुशियों से नाचा नगर का कोना कोना देर रात तक हुई आतिशबाजी

नवाबगंज नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर डॉ सत्येंद्र सिंह के पुनः निर्वाचित होने पर पूरे नगर में हर्षोल्लास छाया रहा ढोल नगाड़े तहसील के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से एक हर्षोल्लास जुलूस निकला जिस में रंग अबीर गुलाल स्लोगन सराबोर नजर आए सत्येंद्र सिंह जीत के बाद फिर पुनः नगर के लोगों का आशीर्वाद लेते हुए दिखे जहां शाम तक हार जीत की सिलवटें चेहरे पर दिखाई दे रही थी वहीं पर जीत के बाद दिन भर की थकान गायब हो गई नगर के साथ-साथ आसपास क्षेत्रों के ग्राम प्रधान कोटेदार संभ्रांत नागरिक आकर उनको बधाइयां देने लगे आतिशबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही थी जो देर रात तक चलती रही । जहां नगर के लोगो में शैलेंद्र सिंह सत्य प्रकाश श्रीवास्तव राम जी प्रिंस आजाद पंकज गुप्ता जय दुर्गा स्टूडियो सेठी मंथन गुप्ता राहुल द्विवेदी सुशील गुप्ता शिशिर गुप्ता संदीप गुप्ता रोहित गुप्ता अमित सिंह वीरू सिंह केसरी नंदन विवेक गांधी मनीष सोनी अजीत सिंह अमित श्रीवास्तव सुरेश निषाद मोनू गुप्ता अंग्रेज तिवारी राजेश तिवारी ग्राम लौव्वावीरपुर प्रधान जितेंद्र तिवारी साकीपुर जयसिंह प्रधान ने बधाई दी है ।

डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने अपने जीत के लिए लोकसभा सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह उनके पुत्र करण भूषण सिंह प्रतीक भूषण सिंह और क्षेत्र के जनता का आशीर्वाद बताया है । और सभी का धन्यवाद अदा किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!