नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोण्डा : गुरुजनों के मार्गदर्शन में पत्रकार के होनहार पुत्र ने लहराया परचम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,442 views

  1. गोण्डा : गुरुजनों के मार्गदर्शन में पत्रकार के होनहार पुत्र ने लहराया परचम

दिव्यांश प्रताप सिंह ने हांसिल किया 100 में 100 अंक।

कर्नलगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / कुछ बड़ा कर गुजरने की अदम्य लालसा तथा दृढ़ इच्छा शक्ति एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो उसे मंजिल हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। इसे अक्षरशः चरितार्थ किया है तहसील करनैलगंज क्षेत्र के कचनापुर निवासी मां वाराही न्यूज के संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह के बेटे दिव्यांश प्रताप सिंह ने। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिव्यांश घर से दूर बस्ती जिले के हरैया स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी किए गए हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में दिव्यांश ने 600 अंक के सापेक्ष 533 अंक हांसिल कर अपने गुरुजनों व परिजनों के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिव्यांश ने कम्प्यूटर विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किया है। इस तरह सर्वोच्च अंक हांसिल करते हुए दिव्यांश का कहना है कि माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन में दृढ़ संकल्पित हाेकर पढ़ने वालाें और परिश्रम करने वालों की कभी हार नही हाेती है। दिव्यांश की इस कामयाबी पर उनके गुरुजनों,परिजनों,इष्ट मित्रों और पत्रकारों ने खुशी जताते हुए आशीर्वाद देकर हौंसला अफजाई किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। दिव्याश प्रताप सिंह को बधाई देने का ताता लगा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!