गोंडा : अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी ठोकर, मृत्यु, मुकदमा दर्ज
1 min read2,616 views
वजीरगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / मृतक के भाई राज कुमार तिवारी निवासी सीशो धौरहरा थाना तरबगंज द्वारा स्थानीय थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार उनके भाई पवन कुमार तिवारी(58) मानसिक रूप से कमजोर व नशे के आदी थे।वे शनिवार को घर से 3 बजे दिन में बिना बताए निकले व घूमते-घूमते वजीरगंज चले आए।जहां रात में किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया।जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
