वजीरगंज : मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में देखे गए 79 मरीज
1 min read
2,055 views
डुमरियाडीह (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /सामुदायिक स्वास्थ्य वजीरगंज के पीएचसी डुमरियाडीह पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में ओपीडी में कुल 27 मरीज देखे गये। जिसमे 4 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई।तपेदिक के सन्देह में 3 लोगों के बलगम की जांच की गई।मेले में डा. के के सिंह,फार्मासिस्ट अनुराग सिंह,एलटी अंजनी मिश्र,एएनएम राधा त्रिपाठी,सन्दीप कुमार व एसआर कुलदीप मौजूद रहे।वहीं पीएचसी पिपरी पर ओपीडी में कुल 39 मरीज देखे गए। 6 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई।मेले में डा. नेहा तिवारी,फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार,एलटी अर्जुन कुमार,वार्ड ब्वाय एच के तिवारी आदि उपस्थित रहे।
