गोंडा : निकाय चुनाव में मतदान करने आए दिव्यांग को पुलिस ने दिया सहारा, पहुंचाया मतदान स्थल
1 min read
3,439 views
गोंडा : निकाय चुनाव में मतदान करने आए दिव्यांग को पुलिस ने दिया सहारा, पहुंचाया मतदान स्थल
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में कटरा बाजार अंतर्गत मतदेय स्थल भारती इंटर कॉलेज में मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु आए दिव्यांग के जज्बे के सराहना कर गोंडा पुलिस ने दिया सहारा पुलिस ने कहा
सेवा ही सद्भाव हमारा
बृहस्पतिवार को जिले में निकाय चुनाव का मतदान होना था जिसमें कटरा बाजार क्षेत्र के 1 दिव्यांग व्यक्ति मतदान करने आया जिसे देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का दिल पिघल गया पुलिसकर्मियों ने उसे हाथों हाथ उठाकर मतदान स्थल तक ले गए और उक्त व्यक्ति ने मतदान किए इस कार्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों ने पुलिस की सराहना की और कहा कि का सभी पुलिस इसी तरह हो जाए तो क्या कहना।
