नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कोतवाल करनैलगंज भाजपा का एजेंट, चुनावी प्रक्रिया से अलग नहीं किया गया तो निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं—– योगेश प्रताप सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,989 views

 

करनैलगंज (गोण्डा ) युगनव टाइम्स लाइव / निकाय चुनाव मे सपा प्रत्याशियो और कार्यकर्ताओ के पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, शमीम अहमद (अच्छन) पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अजय प्रताप सिंह प्रत्याशी अध्यक्ष पद नगर पंचायत परसपुर ने सामूहिक रूप से मण्डलायुक्त देवी पाटन मण्डल गोण्डा,पुलिस उपमहानिरीक्षक देवी पाटन मण्डल गोण्डा,जिलाधिकारी गोण्डा,पुलिस अधीक्षक गोण्डा,से मिलकर होने वाले मतदान में प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज सुधीर कुमार सिंह के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में किये जा रहे गतिविधियों से अधिकारियों को अवगत कराया तथा बताया गया कि उनके द्वारा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ द्वारा कल दिनाँक 02-05-2023 को पारित आदेश की प्रतिलिपि आवेदन के साथ संलग्न करके ये मांग की गयी हैं कि सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज को अविलम्ब चुनाव कार्य से विरत किया जाय जिससे की मतदाता निर्भय होकर निष्पक्ष मतदान कर सके तथा माननीय न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित हो सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!