नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा:नगर पंचायत तरबगंज बीजेपी अध्यक्ष पद प्रत्याशी कमलेश पांडेय के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,133 views

गोंडा:नगर पंचायत तरबगंज बीजेपी अध्यक्ष पद प्रत्याशी कमलेश पांडेय के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) नगर पंचायत तरबगंज चुनाव प्रचार के आखरी दिवस में जनसंपर्क के दौरान जनसैलाब कमलेश पांडेय के समर्थन पर सड़कों पर निकल पड़ा जिससे सड़क पर जाम लग गया।

भाजपा ब्लाक प्रमुख तरबगंज मनोज कुमार पांडेय के नगर पंचायत तरबगंज चुनाव संचालन समिति सदस्य व भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में निकले समर्थक डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे थे। जनसंपर्क के दौरान तरबगंज बाजार दीन सिंह पुरवा भया पुरवा रामापुर के वोटर भी साथ हो गये। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद कमलेश पांडेय जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सड़कों पर आ गए।
भारी भीड़ की वजह से सड़कों पर लंबा जाम लग गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिवस होने की वजह से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार पांडेय के समर्थकों भारी दल बल के साथ चारों तरफ दिखाई पड़े। यह काफिला विकासखंड तरबगंज परिसर के अंदर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सिलापट पर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लेकर ब्लॉक रोड होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पहुंचा जहां पर ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार पांडेय प्रत्याशी कमलेश कुमार पांडेय जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जयसवाल ने माल्यार्पण कर नमन किया । कचहरी रोड पर बजरंगबली के मंदिर पर पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया । इसके बाद यह काफिला तरबगंज बाजार के चारों सड़कों पर दुकानदारों से जन संपर्क आशीर्वाद लेते हुए थाना मोड़ रेतादलसिंह पहुंचा जहां पर पहले से काफी संख्या में समर्थक जुटे थे । फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए काफिला एक बहुत बड़े जन सैलाब में बदल गया। घनश्याम जायसवाल ने बताया कि जनता जनार्दन की अपार भीड़ ने साबित कर दिया है कि वह भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से खुश है और भाजपा सरकार नगर पंचायत में बनाने जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!