नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

खुलासा : भाभी का गांव वालों से बात करना देवर को गुजरा नागवार, कर दी हत्या

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,202 views

खुलासा : भाभी का गांव वालों से बात करना देवर को गुजरा नागवार, कर दी हत्या

करनैलगंज (गोण्डा ) युगनव टाइम्स लाइव/ थानाक्षेत्र के अन्तर्गत एक महिला की हत्या का खुलासा हो गया। जिसमें पुलिस ने मृतक के देवर को जेल भेज दिया। बता दें कि घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा तत्काल डाॅग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था। मामले में वादी यूनुस अली पुत्र हुबदार नि0 कपूरपुर साई तकिया थाना करनैलगंज की तहरीर पर थाना कर्नलगंज में सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु एसओजी व सर्विलांस टीम सहित प्र0नि0 को0 करनैलगंज को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में थाना करनैलगंज व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे आलाकत्ल 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त मैनुद्दीन द्वारा बताया गया कि मृतका मेरी पट्टीदार थी व गांव के अगल-बगल के कई लोगों से बात करती थी जो मुझे अच्छा नहीं लगता था इसी कारण मैंने दिनांक 28.04.2023 को सूफिया की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त मैनुद्दीन पुत्र अमजद अली निवासी साईं तकिया कपूरपुर थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोंडा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!