डम्फर की ठोकर लगने से युवक की मौत।
1 min read2,383 views
गौरव यादव
नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव थाना क्षेत्र नगवा गाँव के पंडित पुरवा मजरे के रहने वाले राम मनोरथ यादव पुत्र भगौती प्रसाद यादव ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसका बेटा राजेश यादव उम्र 18 वर्ष बीते गुरूवार की शाम करीब 6 बजे हरिजन मंदिर पंडित पुरवा के सामने साइकिल से जा रहा था कि सामने से आ रहे डम्फर चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में नवाबगंज सीएचसी लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। डम्फर पुलिस के कब्जे में है।
