नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत चला प्रशासनिक चाबुक, आधा दर्जन दुकानों पर की गई छापेमारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,113 views

नवाबगंज (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / कस्बे में बालश्रम विभाग एवं चाइल्डलाइन एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के द्वारा आज बालश्रम उन्मूलन अभियान चला।करीब आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की गई।
हालांकि इस दौरान किसी भी दुकान पर बाल मज़दूर काम करते हुए नहीं पाए गए। टीम का नेतृत्व कर रहे प्रवर्तन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप तथा चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा नें बताया कि बाजार में मछलीमंडी, मुट्ठीगंज तथा हनुमान गढ़ी मंदिर के पास सहित करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर अभियान चलाया गया तथा लोगों को बालश्रम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि अगर किसी भी दुकान पर बालश्रम करवाते हुए पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के नियोजकों के बिरुद्ध बालश्रम अधिनियम 1986 के तहत कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को बालश्रम को मुक्त करा कर लोगों को बाल मजदूरी के प्रति जागरूक करना है। टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के उपनिरीक्षक राम किशोर प्रसाद, आरक्षी बबिता सिंह,मीनू यादव,अमिता पटेल शामिल रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!