नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षक की बेटी ने हाई स्कूल की परीक्षा में किया नाम रोशन,

1 min read

 3,189 views

अशफाक आलम
गौरा चौकी( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /यदि निष्ठा और पूरी लगन के साथ मेहनत किया जाए तो कोई भी काम मुश्किल नहीं। कुछ इसी तरह की मिशाल पेश की है बभनजोत ब्लाक की कोलही गरीब निवासी अजरा बानो ने जिन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में 91.67 अंक प्राप्त करते हुए कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है l गाजीपुर जनता इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली अजरा बानो इस बार की हाईस्कूल परीक्षा में 600 पूर्णांक में से 550 अंक प्राप्त कर अपने मां-बाप का नाम रोशन किया l अजरा बानो के पिता अब्दुल साजिद प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं और इनकी मां नूरजहां ग्रहणी है l अजरा बानो ने अपनी सफलता के लिए अपने माता पिता तथा गुरुजनों का विशेष योगदान बताया l उनकी इस सफलता पर कालेज के प्रधानाचार्य रियाजुद्दीन खान, फिरोज अहमद , मोहम्मद उमर , मसूद उर रहमान, एहसान उर रहमान ,एजाजुद्दीन सहित कई शिक्षकों ने बधाई और शुभकामना देकर  उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!