नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर खोडारे पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान

1 min read

 1,277 views

अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव ) पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में गौरा चौकी पुलिस द्वारा बैंक चेकिंग अभियान चलाकर बाजार में पड़ने वाले बैंकों पर चेकिंग किया गया तथा संदिग्धों से पूछताछ की गई l सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों को शख्स दिशा निर्देश भी दिया गया l

खोडारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरा चौकी सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार राय ने सोमवार को इलाहाबाद इंडियन की बभनजोत शाखा तथा स्टेट बैंक की बभनजोत शाखा में पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ की और बाहर लगे एटीएम में खड़े व्यक्तियों से एक एक व्यक्ति के अंदर जाने सावधानी बरतने तथा एटीएम सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी को दिशा निर्देश का पालन करने की हिदायत दी l उन्होंने किसी व्यक्ति के संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा l त्योहारी सीजन के खत्म होने के कई दिन बाद खुले बैंक में काफी भीड़ दिखी जिसपर विभिन्न बैंकों पर चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया l पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में सोमवार को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा ड्यूटी में मुस्तैद रहने एवं अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया गया l

इस अवसर पर पुलिस कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार , कांस्टेबल विनायक सिंह ,कांस्टेबल अमित कुमार, हेड कांस्टेबल तेज नारायण गुप्ता, सहित बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी शामिल रहे l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!