गोंडा:अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
1 min read
3,047 views
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर गोण्डा के निर्देशन में जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब की बिक्री एवम निस्क्रसन संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षो को दिए थे । उक्त के क्रम में थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार के कुशल निर्देशन में थाना मोतीगंज पुलिस टीम ने 5 औपचारिकता को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि रविवार को मोतीगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण व मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बगियापुरवा में 2 नफर ,दनौवा में एक नफर अभियुक्ता, सैदवापुर व एक नफर अभियुक्ता, पिपरा सूर्यमनि में एक नफरअभियुक्ता के पास कच्ची शराब के साथ कुल 5 नफर अभियुक्त /अभियुक्ता गण को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त/ अभियुक्ता दीपू पुत्र दद्दन सोनकर निवासी ग्राम डाकू पुरवा मौजा किनकी थाना मोतीगंज जनपद गोंडा।
पराग दत्त वर्मा पुत्र धनीराम निवासी ग्राम बगिया पुरवा मौजा किनकी थाना मोतीगंज जनपद गोंडा। ननका पत्नी श्याम बरन निवासी ग्राम पिपरा सूर्यमनि थाना मोतीगंज जनपद गोंडा। लीलावती पत्नी काशी निवासी ग्राम दनौवा मौजा बिरवा बभनी थाना मोतीगंज जनपद गोंडा।
रामावती पत्नी लक्ष्मी निवासी ग्राम दनौवा मौजा बिरवा बभनी थाना मोती गज गोंडा के पास से कुल 50 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुई ।अभियुक्त/ अभियुक्ता विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 125/ 23, 126/23, 127/23, 128/23 ,129/2023 धारा 60आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तारकर्ता टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार रावत, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम,हेड कांस्टेबल राजकरन यादव , हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल रिंकी, महिला कांस्टेबल रंजना भारती शामिल रही।
