नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : रेल मंत्रालय भारत सरकार ने पंकज श्रीवास्तव पर लगातार चौथी बार विश्वास जताया

1 min read

 2,279 views

गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव ) रेल मंत्रालय भारत सरकार ने रेलवे बोर्ड की सूची में भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव को पूर्वोत्तर रेलवे परामर्श दात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव लगातार चौथी बार पूर्वोत्तर रेलवे परामर्श दात्री समिति के सदस्य मनोनीत किए गए हैं। गोंडा निवासी पंकज श्रीवास्तव रेल उपभोक्ताओं, कर्मचारियों के हित में समय-समय पर अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं और रेल मंत्रालय को योग्य सुझाव देते रहते हैं जिन पर त्वरित कार्रवाई भी होती है। विगत वर्षों में दिल्ली जाकर रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड को ज्ञापन एवं सुझाव दिए, योग्य सुझावों पर त्वरित कार्यवाही हुई। रेल मंत्रालय भारत सरकार ने पंकज श्रीवास्तव को पूर्वोत्तर रेलवे परामर्श दात्री समिति का सदस्य बनाकर गोंडा ही नहीं संपूर्ण उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है अनवरत चौथी बार रेल मंत्रालय ने विश्वास जताया है। छपरा से लेकर वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ ,बरेली , काठगोदाम,गोंडा तक खुशी का माहौल है, बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!