बड़ी खबर : जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान महिला पानी टंकी पर चढ़ी, आत्महत्या का प्रयास, उपजिलाधिकारी ने अवैध कब्जा रोकते हुए कार्यवाही के दिए निर्देश
1 min read
3,209 views
गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव ) थाना क्षेत्र वजीरगंज के देवीनगर गांव निवासिनी महिला ने अपनी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य से परेशान होकर, मंडल मुख्यालय पर कमिश्नरी स्थित पानी टंकी पर चढ़ कर आत्महत्या करने का प्रयास कि,बताते चलें कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के देवीनगर गांव में अपने जमीन पर पड़ोसी द्वारा कब्जा कर निर्माण करने से परेशान महिला ने जनपद के कमिश्नरी ऑफिस के पास बनी पानी टंकी पर चढ़ गई तथा आत्महत्या करने का प्रयास किया।
इस मामले की सूचना एसडीएम शत्रोहन पाठक को मिलते ही देवीनगर गांव पहुंचे, मौके पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। तथा निर्माण कार्य कर रहे लोगों पर कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया। मिली जानकारी के अनुसार देवीनगर गांव की रहने वाली महिला पूजा पत्नी शत्रोहन अपने जमीन पर पड़ोसी द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करने से परेशान होकर जनपद मुख्यालय पर जाकर कमिश्नरी पानी टंकी पर चढ़ गई। मामले के निस्तारण होने तक किसी भी दशा में कोई निर्माण ना होने का निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष वजीरगंज प्रमोद कुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जयराम चौहान लेखपाल रविंद्र,दीपक तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
