नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नंदिनी नगर महाविद्यालय में तीन दिवसीय ओपन रैकिंग नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन, हरियाणा की महिला पहलवानों का रहा दबदबा

1 min read

 2,471 views

नंदिनी नगर (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन रैंकिंग नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप तथा अंडर-17 बालक बालिका नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करन भूषण शरण सिंह नें हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्जवलित करने के बाद पहलवानों का हाथ मिलवा कर चैंपियनशिप की शुरुआत की। पहले दिन ओपन रैंकिंग नेशनल कुश्ती तथा अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के महिला पुरुष पहलवानों का दबदबा रहा। चैम्पियनशिप के शुरुआत में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहे।
पहले दिन महिलाओं के ओपल रैंकिंग नेशनल कुश्ती में 50 किलो भारवर्ग में हरियाणा की हमर कुमारी नें गोल्ड, हरियाणा की स्वीटी नें सिल्वर , महाराष्ट्र की कल्यानी तथा यूपी की दिव्या तोमर नें कांस्य पदक जीता। 55 किलो भारवर्ग में हरियाणा की ज्योति नें गोल्ड, हरियाणा की पिंकी ने सिल्वर, दिल्ली की इशिका तथा उत्तराखंड की प्रियंका सिकरवार नें कांस्य पदक जीता। 68 किलो भारवर्ग में हरियाणा की अंजू नें गोल्ड, दिल्ली की मानसी नें सिल्वर, हरियाणा की नविता तथा हरियाणा की सफाली नें कांस्य पदक जीता। 76 किलो भारवर्ग में हरियाणा की मंजू नें गोल्ड, हरियाणा की वंदना ने सिल्वर तथा राजस्थान की राक्सी नें कांस्य पदक जीता।
पुरुष के अंडर-17 के 71 किलो भारवर्ग में हरियाणा के नरेंद्र ने गोंडा , महाराष्ट्र के आदर्श नें सिल्वर,यूपी के अश्वनी यादव तथा पंजाब के मोहम्मद सहबाज नें कांस्य पदक जीता। 80 किलो भारवर्ग में हरियाणा के साहिल दलाल नें गोल्ड, पंजाब के रिशभ जाखड़ नें सिल्वर, महाराष्ट्र के श्रेयास तथा बिहार के प्रिंस यादव ने कांस्य पदक जीता। 92 किलो भारवर्ग में हरियाणा के रामघन नें गोल्ड, पंजाब शनी नें सिल्वर, उत्तराखंड के हर्षित कुमार मिश्रा तथा हिमाचल प्रदेश के अर्सदीप सिंह अटवाल नें कांस्य पदक जीता। 110 किलो भारवर्ग में पंजाब के जसपूरन सिंह नें गोल्ड, दिल्ली के रौनक नें सिल्वर,यूपी के उत्तम राना तथा हरियाणा के अनुज नें कांस्य पदक जीता। 48 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र के विशाल ने गोल्ड, दिल्ली के चिराग नें सिल्वर, हरियाणा अभिषेक तथा मध्यप्रदेश के पवन नें कांस्य पदक जीता। 45 किलो भारवर्ग महाराष्ट्र के सुजीत नें गोल्ड,यूपी के अभिषेक नें सिल्वर, दिल्ली के प्रांजल तथा हरियाणा के दिपांशु नें कांस्य पदक जीता। 55 किलों भारवर्ग में एसएससीबी के नरसिंह नें गोल्ड, राजस्थान के अनुज नें सिल्वर, यूपी के जयबीर तथा दिल्ली के अंकुश नें कांस्य पदक जीता। विजयी पहलवानों को सांसद बृजभूषण शरण सिंह,करन भूषण सिंह तथा कुश्ती संघ के पदाधिकारियों मेडल देकर सम्मानित किया।इस मौके पर दुष्यंत शर्मा, आईडी नानावती,जय प्रकाश,एसपी देशवाल उत्तराखंड, रजनीश कुमार झारखंड, प्राचार्य डॉ बीएल सिंह, डॉ देवानंद तिवारी, डा.शत्रुघ्न सिंह, परमहंस सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!