नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : गौरा चौकी जामा मस्जिद में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, रोजेदारों ने अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

1 min read

 3,258 views

अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /रमजान मुबारक के आखिरी अशरे में इफ्तार पार्टियों का दौर शुरू हो गया है l शुक्रवार को गौरा चौकी चंद्रदीप रोड पर जामा मस्जिद गौरा चौकी में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इफ्तार किया l रोजा इफ्तार से पहले सभी लोगों ने देश में अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ भी मांगी l

इस इफ्तार पार्टी मे मौलाना अब्दुल रब कासमी ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि रमजान-उल-मुबारक को तीन अशरा (हिस्से) में बांटा गया है। पवित्र माह रमजान का पहला अशरा बरकतों का, दूसरा अशरा ग्यारहवीं रमजान से बीस रमजान तक मगफिरत का तथा 21वीं रमजान से तीस रमजान तक जहन्नुम से आजादी का है।
मदरसा आहयाउल उलूम के सदर मोहम्मद यूनुस कासमी ने कहा कि रमजान का महीना बहुत ही पवित्र महीना है l यह रोजेदारों को बुराइयों से बचने की और अच्छे काम करने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि रमजान समाज में भाईचारे और समरसता की सीख देता है, जिसको अपनाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!