शाबाश : बाइक से जा रहे युवक का गिरा मोबाइल को यातायात उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कराया वापस, मोबाइल वापस पाकर युवक ने देवरिया पुलिस को दिया धन्यवाद
1 min read
1,519 views
मोहम्मद सुलेमान
देवरिया (युगनव टाइम्स लाइव ) यातायात उपनिरीक्षक ने बाइक से जा रहे युवक की गिरे मोबाइल को कराया वापस, मोबाइल पा कर युवक हुआ खुश।
देवरिया जनपद में सिविल लाइन क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे यातायात उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने देखा कि एक युवक बाइक से जा रहा है और उसका मोबाइल गिर गया गिरा हुआ मोबाइल को देखकर जल्दी से एक दूसरे युवक ने उठाकर चल दिया यह माजरा देखकर यातायात उपनिरीक्षक ने उस युवक के पास पहुंचकर मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर जिस युवक की मोबाइल गिरी थी मोबाइल के जरिए उसे फोन करके बुलाया और उसे वापस किया मोबाइल पाकर उसने यातायात उपनिरीक्षक तथा जनपद पुलिस को धन्यवाद दिया
यातायात निरीक्षक ने बताया कि ड्यूटी के दौरान बाइक से जा रहे युवक की मोबाइल सड़क पर गिर गई और एक दूसरे व्यक्ति ने उसे उठा लिया तब तक वहां पहुंच कर यातायात उपनिरीक्षक में मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया और मोबाइल के जरिए से मोबाइल मालिक को बुलाकर पूछताछ कर मोबाइल वापस दे दिया जिसकी मोबाइल थी उसने बताया कि मेरी मोबाइल ₹15400 की थी और मोबाइल पाकर युवक तथा आसपास के लोगों ने देवरिया पुलिस के साथ-साथ यातायात उपनिरीक्षक को दिल से धन्यवाद दिया और कहा आज भी इंसानियत और ईमानदारी जिंदा है।
