नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मनकापुर : सेवानिवृत्त हुए शिक्षक, किया गया सम्मान समारोह व विदाई समारोह का आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,258 views

 

रिपोर्ट मोo सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
मनकापुर (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह दिनांक 11 अप्रैल 2023 को कम्पोजिट विद्यालय कन्या विद्या नगर में आयोजित किया गया। सत्र 2022- 23 में 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक श्री धूपेंद्र कुमार मिश्र, श्री राकेश कुमार त्रिपाठी, श्रीमती गायत्री सिंह तथा श्रीमती मंजू सिंह का सम्मान समारोह न्याय पंचायत विद्या नगर के समस्त शिक्षकों द्वारा उल्लास पूर्वक आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मनकापुर विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी श्री विशाल यादव रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। सेवानिवृत्त शिक्षकों का माल्यार्पण तथा आए हुए अतिथियों का स्वागत न्याय पंचायत विद्यानगर के शिक्षकों द्वारा किया गया। कम्पोजिट विद्यालय मंगाजोत की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री जनार्दन प्रसाद पांडे ,श्री देव प्रकाश पांडे तथा विद्या नगर किसान इंटर कॉलेज के प्राचार्य राधा मोहन पांडे ,यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष श्री विनय मिश्रा, गिरीश पांडे श्री जी के सिंह तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री अरुण त्रिपाठी ब्लॉक मनकापुर के समस्त ARP, झंझरी ब्लॉक के ARP श्री हेमंत सिंह ,ARP श्री चंद्रशेखर तिवारी ने अपना संबोधन तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया ।अंत में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र ,शाल तथा रामचरितमानस की पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया गया ।उक्त गोष्ठी में श्रीमती रेखा शुक्ला, श्रीमती मीरा पांडे, शिव कुमारी गुप्ता विपिन मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा ,अतुल सिंह ,राघवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, अमित कुमार पांडे, विनय पांडे, बलराम यादव, राकेश यादव, उदयराज, विकास मोरिया ,हेमंत आदि उपस्थित रहे ।अंत में आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं समापन दीपक पाठक द्वारा किया गया। मंच संचालन सहायक अध्यापक श्री शैलेंद्र सिंह द्वारा किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!