नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तरबगंज: निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 730 views

प्रमोद कुमार पांडे
तरबगंज (गोंडा) युग नव टाइम्स लाइव / निकाय चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन पत्रों के विक्री व नामांकन का आज पहला दिन था। तहसील मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। तहसील मुख्यालय पर नवाबगंज नगर पालिका परिषद के नामांकन पत्रों की बिक्री हेतु उपजिलाधिकारी न्यायालय व नवसृजित नगर पंचायत तरबगंज के लिए तहसीलदार न्यायालय व नगर पंचायत बेलसर के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हेतु नायब तहसीलदार न्यायालय पर निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल पहले दिन विभिन्न प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की तथा निर्वाचन अधिकारियों से नामांकन पत्रों में सम्मिलित होने वाले प्रपत्रों की जानकारी ली, परंतु कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
वही क्षेत्राधिकारीसंसार सिंह राठी सहित अधिकारियों ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, हालांकि पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री के अतिरिक्त एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया, इस अवसर पर थाने के उपनिरीक्षक राजेश पांडे नवाबगंज अध्यक्ष करुणाकर पांडे,उमरी बेगमगंज, वजीरगंज थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!