गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव ) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दूबे ने कांग्रेस भवन में बैठक को संबोधित करते हुए कहा आज लोकतंत्र को बचाने की चुनौती सामने खड़ी है क्योंकि जब सदन के अंदर या बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अदानी और प्रधानमंत्री के बीच रिश्ते की बात करते हैं जिसमें 20 हजार करोड़ रुपए अदानी ग्रुप को कैसे दिया गया और किसका है इस सवाल का जवाब तो नहीं मिलता बल्कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को बदनाम करने में भाजपा पूरी ताकत लगा रही है देश का संविधान हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार दिया है खास तौर से जनहित के मुद्दों पर कोई भी बात कर सकता है और यह जानने का हक है कि जवाब उन्हें दिया जाए किंतु भाजपा तानाशाह की तरह कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के ऊपर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर उन्हें मुकदमों में फंसा कर अपनी जांच एजेंसियों से डराने धमकाने की नाकाम कोशिश करती है जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी हम सभी कांग्रेसी जन जनता के बीच जाकर वर्तमान भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की चर्चा करेंगे और जहां जरूरी होगा सरकार से सवाल जवाब भी करेंगे कांग्रेस पार्टी ने 5 प्रश्नों का उत्तर प्रधानमंत्री जी से मिलने की मांग की है जो देश से एवं आम जनों से जुड़ा मुद्दा है उन्हें देना होगा जब तक जवाब नहीं मिलता कांग्रेस पार्टी सवाल का जवाब मांगना बंद नहीं करेगी जब जब राहुल गांधी जनता से जुड़े सवालों को भाजपा सरकार से पूछते हैं तो उनके खिलाफ भाजपा प्रचार करने में लग जाती है और मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है किंतु कांग्रेस पार्टी अपने मुद्दे से नहीं हटेगी और जवाब तब तक मांगेगी जब तक भाजपा सरकार अदानी के बारे में रुख स्पष्ट नहीं करेगी बैठक में 24 अप्रैल को गोंडा जिले में एक सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कांग्रेस जनों से विचार-विमर्श किया गया कार्यक्रम स्थल का चयन शीघ्र ही करने के लिएh जिले के नेताओं को उन्होंने जिम्मेदारी सौंपी है जिसे शीघ्र ही स्थल का चयन कर लिया जाएगा बैठक में शहर अध्यक्ष रफीक रेनी जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान, प्रमोद मिश्रा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी,मोहम्मद अहमद फारुकी,ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव,अरविंद सिंह,सेवादल के अनीश नाना, डॉक्टर रघुपति त्रिपाठी,अवधेश दुबे,दिलीप शुक्ला, किसान मजदूर कांग्रेश यूथ अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, राजीव कुमार सिंह जमील खान ब्लॉक अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, राम सिंगार भारती, जैनुलाब्दीन खान,हरीश चंद्र श्रीवास्तव, मोबीन खान, शहजादे मेवाती,वेद प्रकाश तिवारी उबैद उर रहमान कृष्ण कुमार, डॉक्टर सद्दाम हुसैन इबाद अहमद एडवोकेट अनवर अली डॉक्टर फिरोज जितेश शर्मा इमरान खान विवेकानंद शुक्ला अब्दुल्लाह राम जनक वर्मा हरि श्याम सोनी अवधेश तिवारी हरिराम वर्मा TN फारूकी रंजीत गोस्वामी सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।