नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : चोरों का आतंक, बीआरसी केंद्र सहित कई स्थानों पर चोरों ने किया वारदात

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,812 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव /थाना क्षेत्र अंतर्गत दो परिषदीय विद्यालयों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। साथ ही बीआरसी केंद्र पर भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। बीआरसी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संबंधित शिक्षकों ने घटना की जानकारी विभागीय जिम्मेदारों को देते हुए पुलिस में इसकी शिकायत की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय नएगांव पारासराय की प्रधानाध्यापक शोभा जैक्शन ने बताया कि बीती रात में अज्ञात चोरों ने स्कूल के सभी कमरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और यहां से प्रेशर कुकर ले जाने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि बगल स्थित बीआरसी केंद्र पर भी चोरी की घटना की कोशिश की गई लेकिन यहां चोर विफल रहे और बीआरसी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर के प्रधानाध्यापक हरीश कुमार ने बताया कि बीती रात में स्कूल का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम दिए और विद्यालय से म्यूजिक सिस्टम ले जाने में सफल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!