नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हादसा : नदी में नहा रहे युवक की डूबने से मौत,गांव में मचा कोहराम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,105 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के एक गांव के पास नदी में नहा रहे युवक की पानी मे डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगो ने बताया कि लक्षणपुर लालनगर गांव झाड़ फूंक के लिए अधिक प्रसिद्ध है। प्रत्येक मंगलवार और रविवार को झाड़ फूंक के लिए यहां दूर दूर से तमाम लोग आते है। लोगो ने बताया कि बलरामपुर देहात कोतवाली के कुकुरभुकवा गांव निवासी बलराम अपने कुछ साथियों के साथ लक्ष्मणपुर गांव में झाड़-फूंक कराने को आया था। वापस घर को लौटते समय अपने दोस्तों के साथ उजारपुरवा गांव के पास मौजूद कुवांनो नदी में नहाने लगा। नदी में गहराई का अंदाजा ना लगा पाने के कारण वह डूबने लगा। युवक को डूबता देख लोगों ने हल्ला गुहार मचाया। मौके पर पहुंचे गांव के तैराकों ने कड़ी मसक्कत से उसे बाहर निकाला, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के जानकारी के बाद मृतक के घर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर नदी के घाट पर पहुंचे परिजनों का रोरोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी होने के बाद नदी किनारे आस पास के सैकड़ो लोग जमा हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!