नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बिग ब्रेकिंग: सांड के हमले में कटीले तार लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,793 views

टिकरी ( गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / वजीरगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर टिकरी निवासी एक किसान की गाय चराने के दौरान साड़ के हमले मे कटीले तार लगने से मौत हो गई।
थाना अंतर्गत मधवापुर निवासी पृथ्वीपाल सिंह 52वर्ष पुत्र दूधनाथ सिंह घर से गाय चराने गांव के पास गए थे। उसी समय एक आवारा साड़ के हमले में कृषक को कटीला तार लग गया जिससे दर्दनाक मौत हो गई। घटना के उपरांत परिजन आनन फानन में इलाज हेतु अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया मवेशी को हाकने के दौरान कटीले तार लगने से अधिक रक्त स्राव होने के कारण किसान की मौत हो गई है। शव का पंचनामा कराकर लाश को शव विच्छेदन घर गोण्डा भेज दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!