नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,571 views

करनैलगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद में मोदी सरकार से अडानी से संबंधित 5सवाल पूछे थे। जिसमे पीएम और अडानी का क्या रिश्ता है , अडानी की कंपनी में विदेशों से आया 20000करोड़ रुपया किसका है, अडानी को किन किन देशों में ठेका दिलाया मोदी सरकार ने , प्रधानमंत्री जी के साथ अडानी ने कितने विदेश यात्राएं की, कर्मचारियों के भविष्य निधि का पैसा अडानी के शेयर खरीदने में क्यों खर्चा गया
इन सवालों का जवाब देने के बजाय लोकतंत्र की हत्या करते हुए राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी करनैलगंज को सौंपा गया इस अवसर पर विधानसभा प्रत्यासी त्रिलोकी नाथ तिवारी , तव्वाज खान ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह , अवधेश तिवारी ,, हबीब खान, यदुनाथ पांडेय, अमीर हमजा, संतोष कुमार सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थिति रहे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आज यह कार्यक्रम पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। तथा भारतीय जनता पार्टी कि जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!