गोंडा: चोरी की घटना का सफल अनावरण, 02 शातिर चोर गिरफ्तार, 02 अदद चोरी की ई-रिक्शा व 12 अदद बैटरी बरामद
1 min read
2,104 views
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण कर शातिर चोरों/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा शिवराज के कुशल पर्यवेक्षण में 02 शातिर चोरो-01. मो0 उमर उर्फ संजू, 02. सुधीर कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 02 अदद ई-रिक्शा व 12 अदद बैट्री बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 29.03.2023 को वादी मुस्ताक अली पुत्र लल्लन उर्फ सत्तार निवासी वनकटवा मौजा उम्मेदजोत कोतवाली नगर गोण्डा व मो0 रईश का फैजाबाद रोड स्थित मस्जिद निदाय रसूल उल्लाह के पास से ई-रिक्शा चोरी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
