नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : सब्र का महीना है रमजान , ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और अल्लाह से तौबा अस्तगफार करें.. –कारी मोहम्मद आसिफ

1 min read

 2,214 views

अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / रमजान का पवित्र महीना शुरू है. रमजान के महीने में रोजेदारों को कई चीजों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. अगर इन चीजों का ध्यान नहीं रखा गया तो रोजे का सवाब जाता रहेगा

रमजान का पवित्र महीना शुरू है पाक महीने का पहला अशरा भी गुजरने को है l रमजान के पहले अशरे में अल्लाह से दुआ करनी चाहिए कि ए मेरे रब मुझे बख्श दे मुझ पर रहम फरमा तू सबसे बेहतर रहम फरमाने और बख्शने वाला है l इस महीने लोग न सिर्फ रोजे रखते हैं बल्कि बूढ़े बच्चे जवान सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करते हैं l रमजान का महीना बरकतों से भरपूर होता है. अल्लाह इस महीने अपनी खास रहमत नाजिल फरमाता है l

गौरा चौकी बाजार की मरकजी जामा मस्जिद अनवारूल रजा के कारी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि इस महीने मे अल्लाह गुनाहों को माफ करता है. दुआओं को कबूल करता है और फरिश्तों को हुकुम देता है कि रोजा रखने वालों की दुआ पर आमीन कहो. जो शख्स ईमान के साथ अल्लाह की रजा के लिए रोजा रखता है, अल्लाह उसके पिछले तमाम गुनाहों को माफ कर देता है. उन्होंने कहा कि इस महीने मुस्लिम लोगों को अपने से गरीबों और वंचितों का खास ख्याल करके जकात का पैसा शरीयत के हिसाब से निकाल देना चाहिए क्योंकि अल्लाह की राह में जकात देने में माल में कमी नहीं होती l
जो लोग रोजा रखते हैं, उन्हें कई तरह की चीजों का ख्याल रखना जरूरी होता है. कई बार जरा सी गलती से ही रोजा मकरूह हो जाता है l गौरा चौकी जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि रोजा इफ्तार में जल्दी और सेहरी में देरी प्यारे नबी सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम को बहुत पसंद था l
रमजान के महीने में अल्लाह रोजेदारों पर बरकत एवं रहमत नाजिल करता है यह महीना मुसलमानों के लिए बहुत खास महीना होता है!
रोजा रखें और गुनाहों के तौबा करें और जिसने इस महीने का रोजा रखा और अल्लाह की इबादत करके अल्लाह को राजी कर ले गया तो उसके पिछले गुनाह माफ कर दिए जाते हैं l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!