नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रभु की कथा सुनने से मन को शांति प्राप्त होती है — पंडित देव नारायण मिश्र

1 min read

 1,896 views

रमेश कुमार मिश्र

गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव ) सच्चे मन से प्रभु की कथा सुनने और यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से मनोकामना की पूर्ति होती हैं उक्त विचार विकासखंड बेलसर के ग्राम पंचायत भिखारीपुर कोटेश्वरी माता धाम पर नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में आए हुए श्रद्धालुओं के साथ यज्ञ मंडप का परिक्रमा करते हुए यज्ञाचार्य पंडित देव नारायण मिश्रा ने व्यक्त किया।

व्यवस्थापक मनोज कुमार सिंह ने बताया कोटेश्वरी धाम में श्री शतचंडी महायज्ञ 26 मार्च से शुरू हुआ है यह 5 अप्रैल तक चलेगा। अयोध्या धाम से पधारे संत दिन में विधि विधान से पूजा करते हैं और शाम 7 बजे से 12 बजे तक श्रद्धालुओं को संगीतमय कथा के साथ-साथ मानव कल्याण और संस्कार से युक्त कथा की अमृत वर्षा करते हैं।
राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि श्री कोटेश्वरी माता पर क्षेत्रीय जनता और जन सहयोग से 46 वाँ यज्ञ संपन्न हो रहा है।
आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि आचार्य श्रीराम रंग ओझा पंडित राम कैलाश शास्त्री पंडित राम जन्म शास्त्री पंडित अविनाश शास्त्री पंडित एसएन मिश्रा पंडित राजन ओझा सहित 7 लोगों की टीम विधि विधान से कोटेश्वरी माता धाम के पावन परिसर में श्री शतचंडी महायज्ञ मानव कल्याण के लिए हो रहा है।
नवरात्रि होने की वजह से क्षेत्र की महिलाएं बच्चे सहित पुरुष भी भारी संख्या में पहुंचकर कोटेश्वरी माता धाम शिव मंदिर काली माता स्थान ब्रह्मदेव महाराज सहित सभी स्थानों का पूजा के साथ-साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर जीवन को सफल बना रहे हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल पूरे परिवार सहित पहुंचकर यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर कोटेश्वरी माता की पूजा अर्चना की
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने बताया कि कोटेश्वरी माता की पूजा कर उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!