नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : वजीरगंज में डायट मेंटर के नेतृत्व में हुआ विज्ञान सर्वे, विज्ञान शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

1 min read

 1,662 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव) वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र में विज्ञान शिक्षण में आने वाली चुनौतियों की पहचान के तहत डायट मेंटर के नेतृत्व में वजीरगंज ब्लॉक में एक सर्वेक्षण हुआ।इसमें वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र के विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय ने बताया कि इस सर्वे का उद्देश्य जूनियर कक्षाओं में विज्ञान विषय का शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों से शिक्षण कार्य में आने वाली समस्याओं की पहचान एवम उनका समाधान करना है। ए आर पी संजय कुमार एवं गंगेश्वर प्रसाद ने बताया कि आज का युग विज्ञान का युग है और सभी बच्चों को सामान्य विज्ञान की जानकारी होना बहुत आवश्यक है । इस सर्वे के माध्यम से विज्ञान शिक्षण में आने वाली कठिनाइयों को पहचान करके आपस में उस पर वृहद चर्चा करके उनको दूर करने का प्रयास किया जाना है।सर्वे में ए आर पी धीरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, शुशील मिश्रा, प्रेमलता पाण्डेय, तनु बाजपेई, बृजेश सिंह आदि अनेक विज्ञान शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!