नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अधिवक्ता और प्रधान के भतीजे पर किया पेंचकस और बांके से हमला, हुई मौत, शव को बोलेरो से कुचल कर खाईं में फेंका

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,744 views

( युगनव टाइम्स लाइव ) समाचार सूत्रों से –

हरदोई /टोडरपुर ब्लाक मुख्यालय से लौट रहे बाइक सवार अधिवक्ता और प्रधान के भतीजे को बोलेरो सवार लोगों ने रोक कर पहले तो बांके से हमला किया, उसके बाद पेंचकस घोपा और फिर बोलेरो से कुचल कर उन्हें खाईं में फेंक दिया। इस दौरान बाइक सवार तीसरे युवक को भी बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया गया। करीब चार बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। बताया गया है कि मझिला थाने के पारा गांव निवासी 28 वर्षीय अधिवक्ता अमित शुक्ला पुत्र अनिल कुमार शुक्ला बुधवार को प्रधान नंदलाल कुशवाहा के 32 वर्षीय भतीजे रमाकांत कुशवाहा पुत्र शिवराम कुशवाहा और उसी गांव के 30 वर्षीय संतोष कुशवाहा पुत्र रामभरोसे कुशवाहा के साथ सरकारी काम के सिलसिले में टोंडरपुर ब्लाक मुख्यालय गए हुए थे। जहां से दोपहर को तीनों लोग बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच चठिया पुल के आगे गौटिया गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। बताते हैं कि पहले तो गाली-गलौज हुई, उसके बाद उन बोलेरो सवार लोगों ने बांके से हमला कर दिया,इतना ही नहीं उन तीनों को पेंचकस भी घोंपा, उसके बाद बोलेरो से कुचलते हुए उन्हें खाईं में फेंक दिया। जिसमें अधिवक्ता अमित शुक्ला और प्रधान के भतीजे रमाकांत कुशवाहा की मौत हो गई।जबकि संतोष कुशवाहा बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इस सनसनीखेज़ वारदात का पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसका पता होते ही इलाकाई पुलिस वहां पहुंची। संतोष को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। इस बारे में बताया गया है कि अमित शुक्ला की चुनावी रंजिश चल रही थी। माना जा रहा है कि उसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!