वजीरगंज(गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के बिरहमतपुर स्थित मस्जिद कमेटी के लगभग एक साल से चला रहा खजांची विवाद को उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में सुलह समझौते से समाधान हो गया।
बिरहमतपुर मस्जिद कमेटी को लेकर विवाद के चलते दो पक्ष अलग अलग नमाज पढ़ते थे। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते थे । उपजिलाधिकारी शत्रोहन पाठक व क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी ने मौके पर पहुँच कर दोनों पक्षों की सहमति से खजांची नियाज अहमद को बदलते हुए मैनुद्दीन को नया खजांची नियुक्त किया। जिस पर दोनों पक्षों ने सहमति जाहिर की। बकाया धनराशि नवागत खजांची स्थानीय लोगों से लेकर अदा करेंगे।