सुरेश कुमार तिवारी
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में चोरी,लूट,डकैती, राहजनी, अवैध मिट्टी खनन, बालू खनन, गरीबों की भूमि एवं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे आदि होने से की खबर को पत्रकारों द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिससे आक्रोशित होकर प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह द्वारा द्वेष भावना से पत्रकार के परिजन के पर फर्जी मुकदमे दर्ज करके व उत्पीड़न कर पत्रकारों में भय पैदा करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है। जिसके विरोध में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा की अगुवाई में बुधवार को तमाम पत्रकारों द्वारा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग करते हुए चेतावनी भी दी गई कि यदि प्रकरण पर निष्पक्ष कार्यवाही नही होती है तो प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष सन्तोष शर्मा, जिला महामंत्री राकेश चौधरी,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह,जिला उपाध्यक्ष बलराम तिवारी,अध्यक्ष तहसील सदर अशहद आरिफ,जिला उपाध्यक्ष जीतलाल गोस्वामी,महामन्त्री शैलेन्द्र वर्मा, जिला सचिव अनवर मेहंदी, सुरेश तिवारी मोतीगंज, पवन देव सिंह,सुधीर पाण्डेय, महेश गोस्वामी मोहम्मद अशहद,श्यामफूल तिवारी,गणेश रस्तोगी, वीरेंद्र सिंह,अभय प्रताप सिंह,एमडी मौर्य सहित अनेकों पत्रकार मौजूद रहे।