मोहम्मद सुलेमान/ सलाहुद्दीन
गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव) पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर गोंडा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर जनपद गोंडा के निर्देशन में थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के कारण तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार। मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि कौशल कुमार पुत्र भागवत प्रसाद, मनोज पुत्र भागवत प्रसाद, जंगली प्रसाद पुत्र स्वर्गीय राम दास निवासी इमिलिया महेवा गोपाल जनपद गोंडा को उपनिरीक्षक रामप्रसाद यादव द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत अभियुक्त द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के कारण धारा 151/107 /116 सीआरपीसी की कार्यवाही कर अभियुक्त का चालान कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार कर्ता टीम में उपनिरीक्षक रामप्रसाद यादव, हेoकाo प्रमोद सिंह,सचिन कुमार शामिल रहे।