नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इंसानियत आज भी जिंदा है, दो लड़कों को देखकर उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह का पिघला दिल, चप्पल खरीद कर पहनाया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 987 views

मोहम्मद सुलेमान
देवरिया( युगनव टाइम्स लाइव ) जिले मे तैनात यातायात उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह का दिल उस समय पिघल गया जब दो लड़के जो अत्यंत गरीब थे और पैदल जा रहे थे जिनके पैर में चप्पल नहीं थी उन्होंने इंसानियत का परिचय देते हुए उन दोनों लड़कों को रोककर उन्हें दुकान से चप्पल खरीद कर उपलब्ध कराया वहां मौजूद लोगों ने उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह की काफी सराहना की
बताते चलें कि यातायात उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह जो देवरिया में तैनात हैं अपने कार्यालय से चेकिंग करने के लिए निकले थे कि उन्हें रास्ते में दो ऐसे लड़के दिखाई दिए जो होनहार थे और गरीबी की वजह से उनके पैर में चप्पल नहीं थी उन्होंने उक्त दोनों बच्चों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने अपना परिचय भी बताया और कहा हम लोग काफी गरीब परिवार से हैं चप्पल नहीं खरीद सकते हैं तुरंत उनका दिल पिघल गया और उन्होंने दोनों लड़कों को रोककर दुकान से चप्पल खरीद कर उन्हें पहनाकर कर वहां से जाने दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की यह कार्य देखकर वहां मौजूद आसपास के लोगों ने उप निरीक्षक की काफी सराहना की और कहा अगर ऐसे ही हर पुलिसकर्मी हो जाएं तो क्या कहना लोगों ने कहा यह सराहनीय कार्य है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!