नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

खेतों में आफत बन बरसी तूफानी बारिश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,772 views

खेतों में आफत बन बरसी तूफानी बारिश

 

तम्बाकू, गेहूं और सरसों की फसलों को हुआ भारी नुकसान

 

नवाबगंज/ गोंडा युगनव टाइम्स लाइव

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार सायंकाल हुई तूफानी बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। घनघोर बारिश से जहां दलहनी फसलों को नुकसान हुआ है, वहीं गेहूं की अधपकी फसल पूरी तरह गिरकर से बर्बाद हो गई है। इसके अतिरिक्त जनपद गोंडा के विकासखंड नवाबगंज और वजीरगंज प्रमुख तौर पर तंबाकू की खेती के लिए विख्यात हैं। इन क्षेत्रों में जोरदार बारिश ने तंबाकू की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। अधिक बरसात होने से तंबाकू के खेतों में पानी भर जाता है जिस कारण फसल में गलका रोग लग जाता है। इसके साथ ही सरसों की फसल पूरी तरीके से पक कर तैयार है। कुछ खेतों में किसान अपने सरसों की फसल को काट चुके थे। ऐसी स्थिति में तूफानी बारिश ने सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। विकासखंड नवाबगंज के ग्राम हतवा के किसान शैलेश निषाद अपने तंबाकू और गेहूं की फसल बारिश के बाद देखकर काफी उदास नजर आ रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!