नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : सांड से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

1 min read

 3,459 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युग नव टाइम्स लाइव / गोंडा उतरौला मार्ग पर सांड से टकराकर बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। बुधवार रात्रि 10:00 बजे कि यह घटना है। बताते चलें गोंडा उतरौला मार्ग पर सिसऊर अन्दूपुर के पास रात में गोंडा की तरफ से जा रहे बाइक सवार सांड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गोंडा की तरफ एक बाइक पर बैठकर तीन लोग धानेपुर जा रहे थे।कि सिसऊर अन्दूपुर के पास गोंडा उतरौला मार्ग पर सांड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवाया और आसपास के लोगों द्वारा घायल व्यक्ति के घरवालों को सूचना दी सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि इसकी सूचना हमें ग्रामीणों ने दी है। वहीं परिजनों का आरोप है कि इस क्षेत्र में योगी सरकार द्वारा तीन गौ आश्रय केंद्र बनाए गए हैं इसके बावजूद भी जिम्मेदार इन छुट्टा पशुओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इनको पकड़वा कर गौशाला में संरक्षित किया जाए। यही वजह है कि छुट्टा पशुओं घूम रहे हैं और किसी न किसी दिन कोई न कोई व्यक्ति इनका शिकार होता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!