नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

यातायात उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने वाहन चेकिंग कर 20 वाहनों का किया 30000 का ई चालान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,478 views

मोहम्मद सुलेमान
देवरिया: यातायात उपनिरीक्षक द्वारा बृहस्पतिवार 16 मार्च को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 20 वाहनों का किया ₹30000 का ई चालान। देवरिया यातायात उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुभाष चौक पर वाहन चेकिंग किया गया जिसमें बिना हेलमेट लगाए हुए लोगों का चालान काटा गया और उन्हें यह हिदायत दिया गया कि जब भी बाइक चलाएं तो हेलमेट लगाएं हेलमेट आपके सुरक्षा के लिए है।उन्होंने बाइक चालकों को जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और कहा कि जब आप घर से निकलते हैं तो आप लोगों को हर चीज याद रहता है सिर्फ हेलमेट भूल जाते हैं जोकि आपका जान बचाता है।
उन्होंने कहा कि घर से निकलते समय हेलमेट अवश्य लगाएं आप घर से निकलते हैं तो आपके वापस आने की इंतजार आपके हित मित्र परिजन सभी लोग करते हैं। इसीलिए हेलमेट लगाएं दुर्घटना से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय कान में लीड लगाकर न चले और बाइक चलाते समय मोबाइल से बात न करें। क्योंकि ऐसा करने पर आपको पीछे से आने वाले वाहन की आवाज नहीं सुनाई देगी जिससे दुर्घटना हो सकती है इसीलिए यातायात नियमों का पालन करें और खुद सुरक्षित रहें और आपका परिवार भी सुरक्षित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!