जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / साधन सहकारी समिति का चुनाव 18 और 19 मार्च को यह जानकारी देते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रेयस्कर देव उर्फ गौरव सिंह ने बताया। उन्होने बताया कि पंडरी कृपाल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत महादेवा में स्थित साधन सहकारी समिति पर 14 मार्च को पर्चा दाखिला हुआ जिसमें 15 मार्च को पर्चा दाखिले की जांच होनी थी। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रेयस्कर देव उर्फ़ गौरव सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि पर्चा जाँच के दिन यानी 15 मार्च को आर ओ भोला नाथ शुक्ला अपने निश्चित समय पर न आकर 11:45 बजे पहुंचे। जबकि आर ओ भोला नाथ शुक्ला का कहना है कि मैं साधन सहकारी समिति पर लगभग 11 बजे पहुंच गया हूं। आर ओ भोला शुक्ला ने बताया कि गोंडा उतरौला मार्ग पर सोनी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग है जो बंद होने के कारण लेट होकर 11:00 बजे से पहले ही पहुंच गया जबकि गौरव सिंह का आरोप है कि आर ओ भोलानाथ शुक्ला समय से न पहुंचकर 11:45 बजे साधन सहकारी सिमित पर पहुंचे हैं।
गौरव सिंह ने बताया कि मीडिया कर्मियों सहित अन्य अधिकारियों के पास फोन करने के बाद जब अधिकारियों ने आर ओ भोलानाथ शुक्ला से संपर्क किया तब जाकर यह यहां पहुंचे
गौरव सिंह ने बताया कि भोला नाथ शुक्ला को यहां का निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है और अगर इनके द्वारा इसी प्रकार लापरवाही की गई तो चुनाव कैसे संपन्न होगा। फिलहाल 14 मार्च को पर्चा दाखिला था और 15 मार्च को पर्चा की जांच होनी थी इस दौरान जब निर्वाचन अधिकारी लेट में आए तो चुनाव के दिन क्या होगा। गौरव सिंह ने कहा कि अगर निर्वाचन अधिकारी का यही रवैया रहा तो चुनाव कैसे होगा उन्होंने कई और गंभीर आरोप लगाए।