नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सेल्फी स्ट्रीम प्रशिक्षण शिविर का किया समापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,848 views

गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव ) बेसिक शिक्षा कार्यालय बेलसर गोंडा में चल रहे चल सेल्फ स्ट्रीम प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर शिक्षक महासंघ के जिला संयोजक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में मिशन कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों को समस्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब इसके द्वितीय चरण में छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास कैसे हो इस दिशा में सरकार आप लोगों को प्रशिक्षित कर छात्र-छात्राओं का स्तर उन्नयन चाहती है। इस दिशा में आप सब प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सब इसे अपने अपने विद्यालयों में बेहतर ढंग से लागू करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर अंकित सिंह, जितेंद्र पांडेय, सतीश कुमार, अनिल पाठक, आकांक्षा जयसवाल, प्रीति सिंह, विनोद पाठक, रेशमा प्रवीन मनोज कुमारनिर्मल आदि 50 शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!