नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अबैध कारोबारियों पर मेहरबान तरबगंज पुलिस खुलेआम चलता है अफीम चरस का धन्धा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,051 views

रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज (गोण्डा)युगनव टाइम्स लाइव /थानाक्षेत्र में अबैध कारोबारियों की चमक बरकरार है,और खुलेआम चरस अफीम चिप्पड़ गांजा आदि का धन्धा करते है। लेकिन तरबगंज पुलिस मोटी कमाई के चक्कर में कोई कार्यवाही नही कर रही है।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र मे अफीम चरस चिप्पड़ वा गांजा जैसे अबैध नशीले पदार्थो की बिक्री खुलेआम होती है अबैध कारोबारी बेलगाम हो चुके जिससे आये दिन झगड़ा फसाद करना इनकी आदत बन चुकी है बात बात में लोगो को गाली देते है और डन्के की चोट पर अबैध धन्धा कर रहे लेकिन तरबगंज पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है हो भी क्यो ना मोटी कमाई है और पैसा हर हप्ते मिल जाता है इसलिए कोई कार्यवाही पुलिस इन अबैध कारोबारियों के खिलाफ नही करती है।
इन अबैध कारोबारियों ने तरबगंज थानाक्षेत्र के बाबापुरवा चौराहा को अपना सुरक्षित अड्डा बना रखा है जहाँसे खुलेआम अफीम चरस चिप्पड़ वा गांजा की तस्करी/बिक्री की जाती है यही नही साहब मेडिकल स्टोर आटा चक्की चाय की दुकान आदि से भी इसकी बिक्री की जाती है जिसका कोड होता है उसी कोड से लोगो को सप्लाई दी जाती है और इन अबैध कारोबारियों का बहुत बड़ा रैकेट है जो तरबगंज थानाक्षेत्र के बन्धा चौराहा,इलाहाबाद बैंक धौरहराघाट का चौराहा,बाबापुरवा चौराहा,सेझिया चौराहा, थानामोड से लेकर आजाद नगर, विजय नगर घोघराघाट मनहना, पकड़ी,आदि चौराहो पर इनका अड्डा बना हुआ है फोन से सम्पर्क कर सौदा तय होता है और सीधे ग्राहक के घर पर पहुँचा दिया जाता है।
क्षेत्र के कुछ मेडिकल स्टोर केवल नाम के लिए अबैध रूप से खोले गये है इनके पास ना कोई कागजात है ना लाईसेंस है केवल अबैध नशीली दवाऐ वा अफीम, चरस, चिप्पड़ गांजा आदि की ही बिक्री करते है और पुलिस से बचाव भी होता है।
वही तरबगंज पुलिस इन अबैध कारोबारियों के सम्पर्क में रहती क्योकि मोटी कमाई होती है और पैसा हर हप्ते में पहुँच जाता है इसलिए पुलिस इन कारोबारियों पर मेहरबान रहती है जिससे इनका धन्धा खुलेआम फलफूल रहा है वा बेलगाम हो गये है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!